नर्मदापुरम -पचमढ़ी में नागद्वार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम काजरी से नाग देवता के गुफा मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में उफनती पहाड़ी नदी को श्रद्धालु जोखिम के बीच पार कर रहे हैं। तेज बहाव के बीच सफारी वाहनों में श्रद्धालुओं को बैठाकर नदी पार कराई जा रही है, जबकि कई जगह रास्ते दलदल में तब्दील हो चुके हैं।वीओ- पैदल श्रद्धालु भी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तेज बहाव के बीच नदी पार करते नजर आ रहे हैं। नदी पार करने के लिए मौके पर न नाव की व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही सुरक्षा के लिए रस्सी की व्यवस्था है। इसी दौरान नदी पार करते समय एक सफारी वाहन पानी के बीच फंस गया। वायरल वीडियो में श्रद्धालु वाहन को धक्का देकर बाहर निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तेज बहाव के बीच यदि वाहन का संतुलन बिगड़ जाए या कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो जिम्मेदारी किसकी होगी घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


