‘ऑपरेशन विश्वास’ में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 276 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

छतरपुर। गुम और खोए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान के तहत छतरपुर पुलिस ने जुलाई और अगस्त 2026 में 276 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 41.40 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस कंट्रोल रूम स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के हैं और इन्हें छात्र-छात्राओं, किसानों, श्रमिकों, व्यवसायियों, कर्मचारियों और गृहणियों सहित विभिन्न लोगों को वापस किया गया।छतरपुर पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 1069 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा आधार कार्ड, मोबाइल की खरीद रसीद, मोबाइल बॉक्स/कवर की फोटो, गुम होने की तारीख और स्थान, वैकल्पिक मोबाइल नंबर तथा थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी के साथ साइबर सेल या 9479991005 पर संपर्क किया जा सकता है।

बाइट, एडिशनल एसपी आदित्य पटले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here