असम में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. गुवाहाटी में 28 जून की मध्य रात्रि से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि गुवाहाटी के साथ ही असम के बाकी इलाकों में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि शुक्रवार से असम के कस्बों में 12 घंटे नाईट कर्फ्यू लागू किया जाएगा. इसके बाद शनिवार से पूरे असम में लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं में छूट मिल सकती है. हालांकि, अभी साफ नहीं है कि उसके लिए पास जारी किया जाएगा या नहीं.

