कोरोना के बीच अजय देवगन को मिला पर्सनल बॉडीगार्ड, पीएम मोदी ने किया Share – Coronavirus ajay devgn appeal to people download arogya setu app personal bodyguard viral video tmov

हिंदुस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. देश में धीरे-धीरे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता दिख रहा है. इस बीच भारत सरकार ने कोरोना के खिलाफ इस जंग में हर देशवासी से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की है. इसी संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए एक्टर अजय देवगन की एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है.

कोरोना के बीच अजय की वायरल वीडियो

अजय देवगन ने हर किसी से सरकार की इस मुहिम में उनका साथ देने और आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है. वीडियो में अजय एक्सरसाइज कर रहे हैं, तभी एक शख्स उन से मिलता है और खुद को उनका बॉडीगार्ड बताता है. वो कहता है कि वो उनका निजी बॉडीगार्ड है जो कोरोना से रक्षा करेगा. खुद अजय देवगन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जिन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए हर किसी के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड बनाया है. ट्विटर पर इस समय #SetuMeraBodyguard ट्रेंड कर रहा है और इस वीडियो के जरिए हर किसी को आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की नसीहत दी जा रही है.

पीएम मोदी का आया वीडियो पर रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय देवगन की इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बोला है- बहुत खूब अजय देवगन. आरोग्य सेतू हमें, हमारे परिवार और हमारे देश को सुरक्षित रखता है. इस ऐप को डाउनलोड करें और कोरोना के खिलाफ छिड़ी इस जंग को और मजबूत कीजिए.

आरोग्य सेतु ऐप की बात करें तो ये ऐप कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में लोगों को मदद करता है. साथ ही यह ऐप लोगों को वायरस से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर सतर्क भी करता है. अब इसी मुहिम के साथ अजय देवगन को जोड़कर सरकार इस संदेश को और बल देने की कवायत में है.

महाभारत की कुंती, गंगा संग एक फ्रेम में नजर आए बीआर चोपड़ा, देखें तस्वीर

कोरोना: पैपराजी की मदद को आगे आईं एकता कपूर, खातों में डाली तय सहायता राशि

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की पिछली फिल्म तानाजी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. उनकी अपकमिंग फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया है. फिल्म की शूटिंग कोरोना के चलते अभी रोक दी गई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here