कोरोना के मामले में चीन से आगे निकला महाराष्ट्र, मरीजों का आंकड़ा 85 हजार पार – Maharashtra crosses china in total number of corona virus cases covid 19 mumbai

कोरोना वायरस के मरीजों के मामले में महाराष्ट्र अब चीन से भी आगे निकल चुका है. महाराष्ट्र में एक दिन में तीन हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 85 हजार के पार हो चुकी है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3007 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 85975 हो चुकी है. कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ था. हालांकि चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग कंट्रोल हो चुका है और अब तक 83036 केस ही आए हैं.

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार के पार हो चुका है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 91 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कारण 3060 लोगों की मौत हो चुकी है.

खबर में अपडेट जारी है

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here