- देश में 5 लाख से ज्यादा कोरोना के सैंपल टेस्ट
- 23 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं कोरोना वायरस को लेकर किए जाने वाले टेस्ट में भी बढ़ोतरी हुई है. कोरोना वायरस के अब तक 5 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
दो हफ्ते पहले देश में कोरोना के 1.30 लाख सैंपल ही टेस्ट किए गए थे. अब दो हफ्ते के दौरान ही सैंपल जांच का आंकड़ा 5.40 लाख से ज्यादा हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में 24 अप्रैल सुबह 9 बजे तक कोरोना टेस्टिंग के लिए 5,41,789 सैंपल लिए जा चुके हैं. वहीं 24 अप्रैल सुबह 9 बजे तक 23,502 सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा चुकी है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
कितनी हुई मौतें?
देश में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. वहीं देश में कोरोना वायरस के कारण मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब तक देश में 718 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
आईआईटी ने बनाई टेस्टिंग किट
वहीं आईआईटी दिल्ली कुसुमा स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज (KSBS) के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के लिए एक टेस्टिंग किट विकसित की है. वहीं आईआईटी के इस इनोवेशन को अब कोविड-19 परीक्षण के लिए नोडल निकाय आईसीएमआर के जरिए अनुमोदित किया गया है.
बता दें कि यह आईसीएमआर के जरिए अनुमोदित कोविड-19 के लिए पहला जांच-मुक्त किट है और यह विशिष्ट और सस्ते उच्च परीक्षण के लिए उपयोगी होगा. इस किट को आसानी से बढ़ाया जा सकता है क्योंकि इसमें फ्लोरोसेंट जांच की आवश्यकता नहीं होती है. अब टीम बड़े पैमाने पर लक्ष्य बना रही है ताकि कम कीमतों पर ये किटें उपलब्ध कराई जा सकें.