कोरोना पीड़ित सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य में सुधार, कल वॉर्ड में हो सकते हैं शिफ्ट – Coronavirus lock down delhi health minister satyendra jain doctors teams are ready

  • सत्येंद्र जैन के लिए दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों की एक टीम तैयार की गई है
  • टीम में दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के विभिन्न डॉक्टर्स शामिल हैं

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और वह अभी साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं. सत्येंद्र जैन के लिए दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों की एक टीम तैयार की गई है. इस टीम में दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के विभिन्न डॉक्टर्स शामिल हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

सूत्रों ने बताया, टीम को बनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य सत्येंद्र जैन को बेहतर इलाज मुहैया करवाना है. सत्येंद्र जैन अभी ICU में भर्ती हैं. 55 वर्षीय मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार हो रहा है और वह अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

सत्येंद्र जैन को शनिवार को प्लाज़्मा थैरेपी दी गई थी और उनकी हालत में काफी सुधार है. अब प्राइवेट और कुछ सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स की एक टीम बनाई गई है जो जरूरत पड़ने पर जैन के डॉक्टर्स को असिस्ट करेगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

राजीव गांधी अस्पताल में प्लाज़्मा थैरेपी करने की इजाजत नहीं थी

एडिशनल टीम में राजीव गांधी अस्पताल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और अन्य प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स को शामिल किया गया है. सत्येंद्र जैन को राजीव गांधी अस्पताल से ही मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया था. राजीव गांधी अस्पताल में उनका इलाज तो हो रहा था, लेकिन उन्हें प्लाज़्मा थैरेपी करने की इजाजत नहीं थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

राजीव गांधी अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘हमने उन्हें प्लाज़्मा थैरेपी के लिए मैक्स अस्पताल में भेजने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं और तब उनकी हालत काफी गंभीर थी. सत्येंद्र जैन को निमोनिया हुआ था और ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया था. अस्पताल अथॉरिटी ने उन्हें तुरंत ICU में भर्ती करने के लिए कहा था.’

सत्येंद्र जैन 17 जून को कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे. बुखार और सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here