कोरोना: पैदल बिजनौर जा रही थी महिला, मरकज से निकला कनेक्शन, पुलिस ने भेजा अस्पताल – Corona virus lockdown greater noida police migrant delhi nizamuddin

  • खेतों के रास्ते जा रही थी महिला
  • मरकज के सामने मांगती थी भीख

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. बस और रेल के पहिए थम गए, वहीं विमानों की उड़ान पर भी ब्रेक लग चुका है. अप्रवासियों के दिल्ली से अपने गांव, अपने घर लौटने का सिलसिला ऐसा चला कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. कोर्ट के निर्देश और सरकारों की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद लोगों के लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा.

लोगों ने अब घर वापसी के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर खेतों की पगडंडियां पकड़ ली हैं. उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन से पैदल ही खेतों के रास्ते बिजनौर जा रही 50 वर्षीय एक महिला को पकड़ा. पुलिस ने उसे कोरोना की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बताया जाता है कि महिला को ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली की पुलिस टीम ने ऊंचा अमीरपुर गांव से पकड़ा. वह मुख्य मार्ग के बजाय खेतों के रास्ते जा रही थी. पुलिस के पूछने पर उसने दिल्ली के निजामुद्दीन से बिजनौर जाने की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला ने यह भी बताया कि वह निजामुद्दीन स्थित मरकज और मस्जिद के बाहर भीख मांगती थी.

महिला का निजामुद्दीन के मरकज से कनेक्शन सामने आते ही पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर उसे जांच के लिए अस्पताल भिजवा दिया. गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ते हुए 1000 के पार पहुंच चुकी है. इनमें से 712 का कनेक्शन तबलीगी जमात के साथ जुड़ा था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

देश के अन्य हिस्सों में भी मरकज से लौटे कई जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से 21 दिन के लिए लॉकडाउन लागू है. बस और रेल के पहिए थमे हुए हैं, वहीं विमानों की उड़ान पर भी ब्रेक लगा हुआ है. ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार के अप्रवासी बड़ी तादाद में अपने घर लौटने लगे थे. इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गए थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here