कोरोना पॉजिटिव जुआरी ने बढ़ाई दो थानों की मुसीबत, होम आइसोलेशन में गए चार दर्जन पुलिसकर्मी | bastar – News in Hindi

कोरोना पॉजिटिव जुआरी ने बढ़ाई दो थानों की मुसीबत, होम आइसोलेशन में गए चार दर्जन पुलिसकर्मी

कोरोना पॉजिटिव जुआरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था. इसलिए कोर्ट में उस दौरान मौजूद लोगों की भी पहचान की जा रही है

पुलिस को पता चला कि तीन दिन पहले पकड़े गए पांच जुआरियों में से एक कोरोना पाजीटिव (Corona Positive) निकला है. इसके बाद आनन-फानन में परपा थाने के लगभग चार दर्जन स्टाफ को होम आइसोलेशन (Home Isolation) में भेज दिया गया

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले (Jagdalpur District) में कोरोना का संक्रमण (Corona Virus) बढ़ता जा रहा है. यहां तीन दिन पहले ग्रामीण थाना परपा के धनियालूर इलाके में पुलिस ने रेड डाल कर पांच जुआरियों (Gamblers Arrested) को रंगे हाथ पकड़ा था. इनमें से एक जुआरी की बोधघाट थाने को तलाश थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों को देखते हुए उसे कोर्ट में पेश किया था. लेकिन सोमवार को आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव (Corona Positive) आने से पुलिस की फजीहत हो गई.

पुलिस को पता चला कि तीन दिन पहले पकड़े गए पांच जुआरियों में से एक कोरोना पाजीटिव निकला है. इसके बाद आनन-फानन में परपा थाने के लगभग चार दर्जन स्टाफ को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया. वहीं सबके सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. चूंकि इस जुआरी को बोधघाट थाने भी ले जाया गया था. जहां से इसे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान जो लोग भी उसके संपर्क में आए है उन सभी की पहचान की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मुताबिक आरोपी जुआरी के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है. अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो पास के थाने से कामकाज किया जाएगा.

जिन पुलिसकर्मियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए हैं उन्हें रिपोर्ट के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ेगा. इसकी वजह यह है कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलजी विभाग के लैब टेक्नीशियन में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं. यह लैब टेक्नीशियन दो दिन पहले ही कांकेर से लौटा है. लैब टेक्नीशियन की जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद माइक्रोबॉयोलजी डिपार्टमेंट को एहतियातन दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here