कोरोना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का शिकंजा, बताना होगा इलाज का चार्ज – Corona virus private hospitals covid 19 treatment charges delhi government arvind kejriwal

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर अब शिकंजा कसने की तैयार कर ली है. दरअसल, दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं कि वो कोरोना मरीजों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं. लेकिन अब प्राइवेट अस्पतालों को दिल्ली सरकार को कोरोना के इलाज का चार्ज बताना होगा.

दिल्ली सरकार ने कोरोना के इलाज में लगे सभी निजी अस्पतालों को आदेश जारी किया है. दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों को कहा है कि वे अपने ट्रीटमेंट चार्जेज का शेड्यूल डायरेक्टरेट जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS), दिल्ली सरकार को भेजें. साथ ही ट्रीटमेंट चार्जेज का शेड्यूल अपने अस्पताल की सभी प्रमुख जगहों पर भी डिस्प्ले करें.

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के कुछ प्राइवेट अस्पताल कोरोना बेड्स की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं. मरीज जब फोन करते हैं तो पहले उनको बेड के लिए मना कर देते हैं लेकिन जब वह ज्यादा जोर देते हैं तो अस्पताल वाले लाखों रुपये की मांग करते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here