कोरोना वायरस संक्रमित बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार | raipur – News in Hindi

कोरोना वायरस संक्रमित बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बालिका में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को जब बालिका ब्रश करने गई तब सफाई कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की.

बालिका में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को जब बालिका ब्रश करने गई तब सफाई कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) की राजधानी रायपुर (raipur) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित नौ वर्षीय बालिका ने एक सफाई कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.  रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गुरुवार को बताया कि जिले के खमतराई थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित बालिका ने सफाई कर्मचारी कन्हैयालाल निषाद (45) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने निषाद को गिरफ्तार कर लिया है.

यादव ने बताया कि बालिका में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को जब बालिका ब्रश करने गई तब सफाई कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की.  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

बता दें कि गुरुवार तक छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 395 नए मामले सामने आए. राज्य में वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,932 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आज संक्रमण के 395 नए मामलों की पुष्टि हुई. इनमें रायपुर जिले से 174, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर-चांपा से नौ, कोरबा और बलरामपुर से आठ-आठ, गरियाबंद से सात, बालोद, महासमुंद, कांकेर और अन्य राज्य से छह-छह, जशपुर से तीन, धमतरी, बलौदाबाजार, सरगुजा और कोरिया से दो-दो तथा बेमेतरा और सूरजपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं.

मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि आज जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें रायपुर केंद्रीय जेल के 39 कैदी और दो कर्मचारी शामिल हैं. जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जेल में कैदियों के नमूनों की जांच की जा रही है. संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों को पृथक-वास में रख कर उनकी जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित हुए छह लोगों की मौत की जानकारी मिली है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here