कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिंदू महासभा करेगी गोमूत्र पार्टी – Hindu mahasabha to organise gaumutra party coronavirus

  • स्वामी चक्रपाणि कोरोना से बचाव के लिए यज्ञ भी कर चुके हैं
  • हिंदू महासभा चीफ बोले-भगवान को चढ़ाए लौंग मुंह में रखें

कोरोना वायरस को लेकर के जहां देश की सरकार गंभीर दिखाई पड़ रही है. वहीं इस बीमारी को लेकर अजीबोगरीब बयान आ रहे हैं. इतना ही नहीं हिंदू महासभा ने तो कोरोना से बचाव के लिए टी पार्टी यानी चाय पार्टी की तर्ज पर गोमूत्र पार्टी का आयोजन करने का फैसला किया है. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने अपने औपचारिक बयान में कहा है, ‘कोरोना से बचाव के लिए हिंदू महासभा टी पार्टी के तर्ज पर जल्द करेगी गोमूत्र पार्टी, आपका भी स्वागत है.’

इतना ही नहीं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरोना से बचाव के लिए यज्ञ का भी आयोजन कर चुके हैं. हवन पूजा-पाठ से कुछ हुआ तो नहीं लेकिन भारत में कोरोना ने दस्तक दे दी है. दिल्ली में एक शख्स पर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया तो वहीं आगरा से 6 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है, जिनके अंदर कोरोना वायरस पाया गया.

डॉ. नरेश त्रेहान से जानिए Coronavirus से बचने के उपाय

इस बीच अलग-अलग नेता कोरोना वायरस को लेकर अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं. हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने यहां तक कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाने की बजाय भगवान को चढ़ाए गए लौंग का टुकड़ा मुंह में रखें. स्वामी चक्रपाणि का कहना है, ‘कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाने की जगह भगवान को चढ़ाए गए या उनका नाम लेकर एक लौंग मुंह में हमेशा रखें और कपूर की छोटी पोटली जेब में रखें, आपका पूरा शरीर सुरक्षित रहेगा.’

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी

हालांकि नुस्खों को लेकर कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि इन नुस्खों से कोरोना का इलाज हो सकेगा. लेकिन गोमूत्र और कपूर के नुस्खे को लेकर अलग-अलग लोग सामने आ रहे हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प है चाय पार्टी की तर्ज पर गोमूत्र पार्टी का आयोजन करना क्योंकि स्वामी चक्रपाणि जैसे दूसरे कई और लोगों को लगता है कि गोमूत्र से इस खतरनाक बीमारी का इलाज किया जा सकता है. अब देखना यह है कि कोरोना से बचने के लिए हिंदू महासभा की गोमूत्र पार्टी में कितने लोग गोमूत्र का जायका लेने जाएंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here