कोरोना वायरस से ये कैसी जंग: अस्पतालों में लगे ताले, इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बंद – Coronavirus covid 19 lockdown dehradun shamli doctor hospital opd close emergency medicine hospital tstc

  • अस्पताल में लगे हुए हैं ताले
  • डॉक्टर कर रहे हैं मनमानी

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग दिन पर दिन मुश्किल होती जा रही है. गुजरते वक्त के साथ बढ़ते हुए आंकड़े हैरान और परेशान कर रहे हैं. इस महामारी से बचाने वाले डॉक्टर और अस्पताल ही आपका साथ ना दें फिर स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है. उत्तर प्रदेश के शामली में कुछ ऐसा ही हो रहा है. जहां कुछ अस्पतालों की ओपीडी में ताले लगे हैं और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बंद पड़ी हैं.

इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंवदा तोमर के अस्पताल में भी मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. इलाके की डीएम जसजीत कौर का कहना है कि लॉकडाउन में सभी तरह की इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. मरीजों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी. इस आदेश के बावजूद इलाके के कई अस्पतालों पर ताला लगने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है.

इलाके में कुछ अस्पताल ऐसे भी हैं जो सिर्फ इमरजेंसी में आए मरीजों को ही देख रहे हैं. लेकिन इससे दूसरी बीमारियों के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. शामली में डेंटल क्लिनिक, होम्योपैथिक क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, चाइल्ड स्पेशलिस्ट क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर ताला लगा है. जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना वायरस से जंग में दुनियाभर के डाक्टर और अस्पताल के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों के इलाज में दिन रात एक कर रहे हैं. वहीं इस संकट की घड़ी में अस्पतालों पर ताला लगने और डॉक्टरों का घर पर बैठ जाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here