कोरोना वालेंटियर बनी संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर


कोरोना वालेंटियर बनी संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 5, 2021, 22:24 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर मंत्रीगण भी कोरोना वालेंटियर बन कर आज से शुरू हुए अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। 

पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने भी आज कोरोना वालेंटियर बनकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान महू विधानसभा क्षेत्र में चलाया। मंत्री सुश्री ठाकुर आज महू विधानसभा के सिमरोल व महू नगर क्षेत्र पहुँची और यहाँ लोगों को मास्क वितरण कर कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए भ्रमण किया। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे मास्क लगायें, पर्याप्त दूरी बनाये रखें, सेनेटाइजर का उपयोग करें और 45 वर्ष से अधिक आयु के होने की स्थिति में वैक्सीन अवश्य लगवायें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाते हुए समाज के लोगों को प्रेरित करने के लिए इस अभियान में अपना पंजीयन करवाकर अभियान से जुड़ें।


आरआर पटेल/अनुराग उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here