केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने टीकाकरण अभियान के दौरान राज्यों द्वारा कोरोना वैक्सीन बर्बादी के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत वैक्सीन खराब (Vaccine Waste) होने का आंकड़ा जारी करने को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गलत करार दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भेजी वैक्सीन में से सिर्फ 0.95 प्रतिशत वेस्ट हुई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर गलत आंकड़ों से अवगत कराया गया था लेकिन उसके बावजूद मंत्रालय ने गलत आंकड़े जारी कर दिए

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी को देश भर में सबसे कम होने का दावा किया है (फाइल फोटो)
CMO ने ट्वीट कर केंद्र द्वारा वैक्सीन बर्बादी के जारी किए आंकड़ों को गलत बताया केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत वैक्सीन खराब होने का आंकड़ा आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय से भी ट्वीट किया गया और केंद्र के आंकड़ों को गलत बताया गया. इन आंकड़ों को लेकर अब छत्तीसगढ़ का स्वास्थ मंत्रालय केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय से संपर्क कर आंकड़े ठीक करवाने में लगा है. राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों के लिए अब तक केंद्र सरकार ने 72 लाख 90 हजार 210 वैक्सीन भेजी है. जिसमें से मंगलवार 25 मई तक 61 लाख 99 हजार 637 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है.