कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी फिर करेंगे मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग – Pm narendra modi to hold another round of video conferencing with state cms covid 19 corona virus unlock

  • देश में लगातार बढ़ रही है कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार
  • राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे पीएम मोदी

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने वाले हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पीएम मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जो कि 16 जून और 17 जून को होगी. दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे, जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है. इन राज्यों में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

वहीं 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, जिन राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी ज्यादा है. 17 जून को पीएम मोदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे.

pm-cm_061220092548.jpgपीएम करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुके हैं. पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा के बाद कई बार लॉकडाउन को बढ़ाने, कुछ आर्थिक गतिविधियों को खोलने जैसे फैसले किए जा चुके हैं.

खबर में अपडेट जारी है…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here