मध्यप्रदेश बना नवीकरणीय ऊर्जा का सेंटर, विद्युत क्षमता में क्लीन एनर्जी की हिस्सेदारी 30%

भोपाल में अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मध्यप्रदेश की ऊर्जा क्षमता और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे विस्तार को रेखांकित किया गया।बताया गया कि बिजली उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य मध्यप्रदेश अब नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की कुल विद्युत क्षमता में करीब 30 प्रतिशत हिस्सा क्लीन एनर्जी का है।कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों के हित में किए गए फैसलों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि वर्षों से लंबित 9 हजार से अधिक पदोन्नतियों का समाधान किया गया है। इसके साथ ही करीब 20 वर्ष पुराने फ्रिज बेनिफिट के मामले का समाधान, संशोधित भत्तों से करीब 25 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों को लाभ और वेतन विसंगतियों का निराकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले अभियंताओं और कर्मचारियों को ऊर्जा क्षेत्र के कर्मयोगी बताते हुए उनके हितों और कल्याण के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here