कोरोना संकट के बीच महंगाई की मार, 6 दिन में 3 रुपये से अधिक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम – Petrol diesel price hiked know new price petroleum companies modi government

  • आज पेट्रोल के दामों में 57 पैसे की बढ़ोतरी
  • 59 पैसे प्रति लीटर बढ़े डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़त का सिलसिला बदस्तूर जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल के दामों में 57 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पिछले 6 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. इन 6 दिनों के अंदर पेट्रोल के दाम 3.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.42 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं.

इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी की गई थी. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये प्रति लीटर हो गया था और डीजल की कीमत भी बढ़कर 72.22 रुपये लीटर हो गई थी. शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 74.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 72.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर दिग्विजय ने साधा बीजेपी पर निशाना

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 74.57 रुपये, 76.48 रुपये, 81.53 रुपये और 78.54 रुपये प्रति लीटर हो गई. डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 72.81 रुपये, 68.70 रुपये, 71.48 रुपये ओैर 71.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर गुरूवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 3.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

वहीं न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 4.12 फीसदी की गिरावट के साथ 39.05 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here