कोरोना संकट पर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक, CDS बिपिन रावत भी होंगे शामिल – Coronavirus lockdown in india group of ministers health minister cds bipin rawat

  • देश में बढ़ रहा है कोरोना वायरस का संकट
  • आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक

कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके बावजूद देश में लगातार बढ़ती कोरोना वायरस के केस की संख्या चिंता बढ़ा रही है. इस बीच आज एक बार फिर स्वास्थ्य के मुद्दे पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे.

बैठक में कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर बात होगी. स्वास्थ्य मंत्री के अलावा इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, नित्यानंद राय भी शामिल होंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

खास बात ये है कि इस बार बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

लॉकडाउन 2 में सरकार ने दी हैं राहतें

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया था, अब देश में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. हालांकि, इस बार सरकार की ओर से शर्तों के साथ कुछ छूट देने की बात भी कही गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, जिन जिलों में 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा और कोई भी नया केस सामने नहीं आएगा, वहां 20 के बाद कुछ छूट दी जा सकती हैं. ये छूट किसानों और मजदूरों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जाएंगी.

देश में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का आंकड़ा

एक तरफ लॉकडाउन 2.0 जारी है तो दूसरी ओर देश में कोरोना वायरस के मामले में भी लगातार बढ़ रहे हैं. शुक्रवार की सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के कुल 12759 केस हैं. अभी तक इस वायरस की वजह से 420 लोगों की जान भी जा चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here