लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों की सप्लाई रेलवे कर रही है (फाइल फोटो)
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान जरूरी वस्तुओं की सेवाओं में किसी भी तरह की कोई कमी ना आए इसलिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा मालगाड़ी और पार्सल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
रायपुर रेल मंडल के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने न्यूज़ 18 को बताया कि
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा लोन की विषम परिस्थितियों में लगातार मालगाड़ी और पार्सल गाड़ियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का परिवहन किया जा रहा है. रायपुर रेल मंडल से वर्तमान समय में लगभग 140 माल गाड़ियों और औसतन 8 से 10 गाड़ियों का आवागमन होता है.
कर्मचारी निभा रहे जिम्मेदारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में पार्सल और मालगाड़ी का परिचालन सुरक्षित हो, साथ ही अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचे इसके लिए भारतीय रेल के कर्मचारी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं. रायपुर रेल मंडल के लोको चालक, गार्ड, स्टेशन मास्टर/ स्टेशन अधीक्षक, पोर्टर, मंडल यातायात निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, पार्सल सुपरवाइजर, कंट्रोलर और कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. स्टेशन मास्टर स्विच पैनल बोर्ड द्वारा गाड़ियों का संचालन, कंट्रोल रूम में पैनल बोर्ड का संचालन करते हुए, वॉकी टॉकी से आवश्यक दिशा निर्देश और फैसले लिए जाते हैं. पार्सल और मालगाड़ियां जहां से भी निकलती हैं उन्हें लाल-हरी झंडियों के संकेत दिए जाते हैं. कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी लगातार गाड़ियों की निगरानी रखते हैं, गाडियों को वैगंनो को जोड़ना –हटाना, लोकोमोटिव को जोड़ना। पार्सल सुपरवाइजर पार्सल ट्रेनों में सामानों को चढ़ाने उतारने जैसे कार्य सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा कर कार्य रहे हैं. भा
चलाई जा रही ये ट्रेन
रायपुर रेल मंडल ने 01 से 25 अप्रैल 2020 तक की अवधि में 3425 मालगाड़ियों का इंटरचेंज (अन्य मंडलों से आदान प्रदान) करते हुए प्रतिदिन औसतन 137 मालगाड़ियों का परिचालन किया है. साथ ही 15470 वैगनों का लदान करते हुए प्रतिदिन औसतन 619 वैगनों का लदान किया है. देश में खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए 2235 वैगनों का लदान करते हुए प्रतिदिन औसतन 90 वैगनों का लदान किया हैं. इसके अतिरिक्त 12 कोविड-19, पार्सल स्पेशल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्ग से 03 और 01 इतवारी टाटानगर स्पेशल पार्सल ट्रैन, भोपाल- रायपुर, विजयनगरम- आदर्श नगर दिल्ली, कल्याण से चांगसरी, मुम्बई- शालीमार, पोरबंदर- शालीमार पार्सल एक्सप्रेस चलाई गई.
ये भी पढ़ें:
PM नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को शिथिल करने की नहीं कही है बात: मंत्री टीएस सिंहदेव
पानी नहीं दिया तो पिता ने की बेटे की हत्या, पलंग के पीछे चादर में छिपा रखी थी लाश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 7:10 PM IST


