कोरोना संक्रमण काल में भी किसानों ने किया सराहनीय कार्य


कोरोना संक्रमण काल में भी किसानों ने किया सराहनीय कार्य – मंत्री श्री पटेल


किसानों के साथ हर स्थिति में खड़ी है सरकार 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2020, 21:19 IST

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि कोरोना संकट-काल में किसानों ने खून-पसीना एक करते हुए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने देश को उम्मीदों की नई रोशनी दी। आज प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार हर हाल में किसानों के साथ खड़ी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के हित में निर्णय लेकर उनकी हरसंभव मदद करेगी। किसानों को प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आरबीसी 6 (4) के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति के रूप में आर्थिक सहायता मुहैया कराई जायेगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि राज्य में खरीफ की फसल के लिए 145 लाख हेक्टेयर में बोवनी के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 130 लाख हेक्टेयर में बोवनी की जा चुकी है। ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभागों के 15 जिलों में आनुपातिक रूप से कम वर्षा के कारण बोवनी की लक्ष्यपूर्ति नहीं हुई है। इन जिलों में धान की फसल रोपने के लिए नहरों से पानी छोड़ा जा रहा है, 15 अगस्त तक यह लक्ष्य पूरा कर लेने की उम्मीद है।

श्री पटेल ने बताया कि राज्य के 36 जिलों में अब तक सामान्य वर्षा हुई है। प्रदेश के 9 जिलों में अतिवर्षा हुई है, शेष जिलों में भी मानसून पहुंचने की आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य में खरीफ की बोवनी पर संतोष व्यक्त किया है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here