कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सजग रहें आयुष अधिकारी


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सजग रहें आयुष अधिकारी


आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने की समीक्षा
 


भोपाल : शनिवार, नवम्बर 21, 2020, 20:29 IST

आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकडों के दृष्टिगत आयुष अधिकारियों को कोरोना की रोकथाम के लिये सजग रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिये है कि आयुष औषधालय में दवाईयों की उपलब्धता एवं उपचार की व्यवस्थाएँ सुचारू रखी जाएं।

राज्यमंत्री श्री कांवरे मंत्रालय में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के आयुष अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने वेलनेस सेंटर के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की हौसला अफजाई की।

बैठक में पिछली विभागीय समीक्षा का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राज्यमंत्री श्री कांवरे ने आयुष महाविद्यालय, आयुष विंग तथा आयुष औषधालयों में ओपीडी एवं आईपीडी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हर्बल गार्डन की अद्यतन स्थिति औरजिलों में प्रगतिरत भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति जानने के बाद इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। संभागीय आयुष अधिकारियों ने संभागान्तर्गत किये गये निरीक्षणों की जानकारी दी। आरोग्य कषायम एवं गृडूचि की शोध का प्रेजेन्टेशन भी दिया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव सह आयुक्त श्री प्रतीक हजेला भी उपस्थित थे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here