कोरोना संक्रमण से बचाव की मुहिम


कोरोना संक्रमण से बचाव की मुहिम


आयुर्वेद चिकित्सकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया औषधीय पौधों का वितरण
 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 9, 2020, 19:45 IST

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग को देखते हुए औषधीय महत्व के पौधों का वितरण गांवों में किया जा रहा है। पण्डित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम आयुर्वेदिक औषधियां वितरित करने के साथ ही लोगों को पौधे भी उपलब्ध करा रही है।

औषधीय पोधो में आमलकी, सहिजन, गुडुची, अश्वगंधा, शतावरी आदि पौधों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। आयुष ग्राम कालापानी एवं सुखी सेवनिया में आयुष ग्राम के नोडल अधिकारी ने बताया कि जब तक गांव में लोग औषधीय महत्व के पौधें की उपयोगिता नहीं जानेंगे तब तक इनका उपयोग पूरी तरह नहीं हो पायेगा। इस संबंध में स्थानीय लोगों का ज्ञान बढाना और उन्हें वैज्ञानिक जानकारी देना जरूरी है।

आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुष ग्राम कालापानी के ओषधालय में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया। चिकित्सकों की टीम ने लोगों को अपने-अपने घरों में पौधा लगाने के लिये पोधे उपलब्ध कराये। उल्लेखनीय है कि आयुष ग्राम कालापानी में कोरोना का संक्रमण बिल्कुल नहीं है।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here