कोरोना से जंग में खाकी की तैयारी, रायपुर के 75 पुलिस स्टाफ ने कराया ये टेस्ट, 75 police staff of Raipur conducted corona test chhrs | raipur – News in Hindi

कोरोना से जंग में 'खाकी' की तैयारी, रायपुर के 75 पुलिस स्टाफ ने कराया ये टेस्ट

सभी पुलिसकर्मियों ने अपना टेस्ट कराया.

उरला और खमतराई थाना प्रभारी और लगभग 75 स्टाफ का कोरोना पॉजिटिव टेस्ट किया गया है. पुलिसकर्मी लॉकडाउन के समय से ही लगातार फील्ड में तैनात हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में पुलिसकर्मियों के कोरोना (Coronavirus) जैसी बीमारी से बचाने के लिए सभी का टेस्ट कराया जा रहा है. गुरुवार को उरला थाना और खमतराई थाना के 75 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया. यह टेस्ट उरला में कैंप लगाकर किया गया जिसमें सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी के साथ ही उरला और खमतराई थाना प्रभारी और लगभग 75 स्टाफ का कोरोना पॉजिटिव टेस्ट किया गया है. पुलिसकर्मी लॉकडाउन के समय से ही लगातार फील्ड में तैनात हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में उनके संक्रमित होने की संभावना है.

यही वजह है कि समय रहते बचाव के लिए फील्ड में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट कराने के निर्देश डीजीपी डीएम अवस्थी ने दिए हैं. इसका पालन करते हुए अलग-अलग थानों में इसी तरह से कैंप लगाया जा रहा है और पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराए जा रहे हैं. पुलिसकर्मियों के साथ ही एनसीसी कैडेट्स भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. यही वजह है कि पुलिस लाइन में करीब 75 एनसीसी कैडेट्स का कोरोना पॉजिटिव टेस्ट कराया गया है.

फिल्ड पर तैनात हैं पुलिसकर्मी

पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में कैंप लगाकर एनसीसी के तीनों विंग आर्मी, नेवी और एयर विंग के छात्र-छात्राओं का कोरोना पॉजिटिव टेस्ट कराया गया है. कोरोना वॉरियर्स के रूप में पुलिसकर्मियों के साथ ही ये सभी कैडेट्स अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और आम लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही कोरोना जैसे गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं. इसके कारण पुलिस विभाग द्वारा इनका मनोबल बढ़ाने के लिए इन सभी का करोना पॉजिटिव टेस्ट कराया गया. उरला सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी का कहना है कि जो भी पुलिसकर्मी फील्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन सभी का कोरोना पॉजिटिव टेस्ट कराया जा रहा है जिसमें उरला और खमतराई थाना के 75 पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया गया सभी का टेस्ट नेगेटिव आया है.ये भी पढ़ें: 

घर के बाहर खेल रहा बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरा, परिजन लेकर दौड़े अस्पताल, लेकिन….. 

 

COVID-19: छत्तीसगढ़ में फूटा ‘कोरोना बम’, मिले 11 नए मरीज मिले, बस्तर में आया पहला केस

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 21, 2020, 7:08 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here