कोरोना से जंग में CSVTU के कुलपति ने दान की एक महीने की सैलरी, कर्मचारियों ने भी मदद Chancellor of CSVTU donated one month salary in battle from Corona, employees also helped | chhattisgarh – News in Hindi

सीएसवीटीयू, फाइल फोटो.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में संचालित तकनीकी विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू के कुलपति और अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने कोरोना से जंग में सरकार की मदद की है.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में संचालित तकनीकी विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू के कुलपति और अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने कोरोना से जंग में सरकार की मदद की है. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई और इसके संघटक महाविद्यालय, वीईसी लखनपुर के सभी फैकल्टी और स्टाफ ने इस महामारी के खिलाफ चल रही मुहिम के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन का वेतन कुल रुपये 1 लाख 68 हजार 505 रुपये सहयोग राशि के रूप में दिया है.

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनिकी विश्विद्यालय (CSVTU) के कुलपति डॉ. एम के वर्मा ने अपने एक माह का वेतन 2 लाख  रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है. साथ ही विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. मनोज कुलश्रेष्ठ और कुलसचिव डॉ. केके वर्मा ने क्रमशः 51,000 एवं 21,000 रुपये अलग से कोष में देने की घोषणा की है. इसके अलावा लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में ही रहने की अपील भी की है.

की ये अपील
सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. एमके वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों से भी कोरोना महामारी से मिलजुकर लड़ने के लिये सरकार की यथासंभव मदद करने की अपील की है. डॉ. वर्मा ने बताया कि लाकडाउन के समय विश्वविद्यालय अपने छात्रों के लिये ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम का भी संचालन कर रहा है. ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो.ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या तेजी से कोरोना वायरस फ्री जोन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़? 

‘CRPF के 76 जवानों की लाशें देख हाथ-पैर कांपने लगे थे, कैमरा निकालने की हिम्मत तक नहीं थी’  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दुर्ग से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 7, 2020, 1:21 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here