कोरोना से डरे छत्तीसगढ़ के 4 हजार से ज्यादा लोगों ने कैंसिल कराई गोवा ट्रिप, होली मनाने का था प्लान

 (न्यूज़ 18 ग्राफिक्स)

(न्यूज़ 18 ग्राफिक्स)

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से हर साल होली (Holi) त्यौहार मनाने के लिए करीब 7 से 8 हजार लोग गोवा (Goa) के साथ अन्य जगहों पर जाते हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से हर साल होली (Holi) त्यौहार मनाने के लिए करीब 7 से 8 हजार लोग गोवा (Goa) के साथ अन्य जगहों पर जाते हैं. इस बार भी लोगों ने महीनों पहले अपनी टिकिट्स बुक करा ली थी, लेकिन केवल पिछले तीन चार दिनों में करीब चार हजार लोगों ने अपनी टिकिट्स कैंसिल करा दी. देश भर में कोरोना (Corona) संक्रमण की दूसरी लहर बेहद तेजी से फैल रही है. यही वजह है कि इसकी दहशत अब लोगों में भी जमकर देखी जा रही है. इस खौफ का असर यह देखने में आ रहा है कि अब लोग अपनी हवाई टिकिट्स कैंसिल करा रहे हैं.

हर साल होली के कई महीने पहले गोवा के साथ अन्य कई ऐसी जगह जो खास तौर पर समुद्र तटीय हो वहां के लिए हजारों की संख्या में लोग परिवार के साथ जाना पसंद करते हैं. बदलते समय के साथ यह ट्रेंड और बढ़ा. कोरोना की रफ्तार जब कम हुई थी तो लोगों ने कई महीनों पहले ये टिकिट्स बुक करा ली थी. खास तौर पर लंबे समय से कहीं नहीं निकले परिवारों की पहली पंसद के रूप में गोवा थी. वहीं जैसे ही कोरोना के मामले बढ़े वहीं सरकार की तरफ से लगातार गाईड लाईन जारी होने लगी लोगों ने अपनी छुट्टियां कैंसिल करानी शुरू कर दी. होली वगैरह की छुट्टियों में लोग केवल एक परिवार मिलकर नहीं जाना चाहते. कई परिवार मिलकर बुकिंग कराते हैं. यही वजह है कि अब हजारों कीं संख्या में टिकिट रद्द हो रहे हैं.

टिकिट रद्द करा रहे लोग
रायपुर के व्यास ट्रैवल्स के प्रमुख् कीर्ति व्यास का कहना है कि पिछले चार दिनों में प्रदेश भर से करीब तीन हजार से अधिक लोगों ने गोवा की टिकिटस कैंसिल कराई है. केवल टिकिट्स ही नहीं बल्कि होटल्स और वहां जाने के बाद जो कहीं आने जाने के लिए जो अन्य सुविधाएं लोग लेते हैं सबकुछ रद्द कराया. कीर्ति व्यास का कहना है कि टिकिट्स रद्द् कराने वाले लोगों में गोवा के अलावा, जयपुर, पोर्ट ब्लेयर, डेला रिसॉर्ट, सिक्किम, दार्जिलिंग, कान्हा किसली, जाने वाले लोग भी शामिल हैं. यहां की भी टिकिट्स  हजारों की संख्या में कैंसिल हो रही हैं. आने वाले समय में आंकड़े और भी बढेंगे.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here