कोरोना: 24 घंटे में करीब 15 हजार नए केस, कुल मरीजों का आंकड़ा 4.40 लाख के पार – Coronavirus india update total number of cases death toll 23 june

देश में कोरोना के मामले 4 लाख 40 हजार को पार कर गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 40 हजार 215 हो गई है. इसमें 14 हजार 11 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 2 लाख 48 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 78 हजार 14 है.

पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 14 हजार 933 नए केस सामने आए हैं और 312 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है, जहां कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 35 हजार 796 हो गई है, जिसमें 6283 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी तक 67 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 61 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं.

दिल्ली में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 62 हजार को पार कर गया है. इस बीमारी की चपेट में आकर 2233 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 36 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 820 है. तमिलनाडु में भी कुल मरीजों का आंकड़ा 62 हजार को पार कर गया है, जिसमें 794 लोगों की मौत हो चुकी है.

गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 825 है, जिसमें 1684 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात में अभी एक्टिव केस की संख्या 6232 है. वहीं, उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 18 हजार 322 हो गई है, जिसमें 569 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 6152 है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here