कोरोनिल: बाबा रामदेव पर केस दर्ज कराएगी राजस्थान सरकार, कहा- ये ट्रायल नहीं फ्रॉड है – Patanjali medicine coronil baba ramdev nims rajasthan government file case

कोरोना की दवा कोरोनिल बनाने का दावा करने वाले योगगुरू बाबा रामदेव पर राजस्थान सरकार केस दर्ज कराएगी. सरकार का कहना है कि बाबा रामदेव ने बिना परमिशन ट्रायल किया है. यह फ्रॉड है, न कि ट्रायल. मरीजों का रिजल्ट निम्स में तीन के अंदर नहीं आता है. जिन पर ट्रायल किया गया, वो असिम्टोमेटिक केस थे और उसी दिन वह निगेटिव हो गए थे.

दरअसल, बाबा रामदेव ने दावा किया था कि कोरोना की दवा कोरोनिल को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) यूनिवर्सिटी, जयपुर ने मिलकर तैयार किया है. कोरोनिल की लॉन्चिंग के मौके पर निम्स के चांसलर प्रोफेसर बलवीर सिंह तोमर भी मौजूद थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here