कोविड में तनाव से जूझ रहे बच्चों के लिए बाल आयोग ने शुरू की “संवेदना टोल फ्री टेली काउंसलिंग


कोविड में तनाव से जूझ रहे बच्चों के लिए बाल आयोग ने शुरू की “संवेदना टोल फ्री टेली काउंसलिंग


 


भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 22, 2020, 16:49 IST

कोरोना संक्रमण के चलते मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे बच्चों के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नई पहल की है। आयोग ने ”संवेदना” नाम से टोल फ्री टेली काउंसलिंग शुरू की है। इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1212-830 जारी किया गया है, जिस पर बच्चें कॉल कर विशेषज्ञों से बात कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।

कोविड-19 के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। ऐसे बच्चें टोल फ्री नम्बर पर सुबह 10 से 1 बजे तक और दोपहर 3 से रात्रि 8 बजे तक सोमवार से शनिवार अपनी समस्याओं पर विषय विशेषज्ञों, काउंसलर से बात कर सकते है।


बिन्दु सुनील

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here