जांजगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
जांजगीर चांपा के कलेक्टर कोरोना का टीका (corona vaccine) लगवाने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गये हैं. इस बात की पुष्टि कोकलेक्टर यशवंत कुमार के खुद ट्वीट करके की है. कलेक्टर (Collector) यशवंत कुमार के साथ ही जांजगीर के जिला चिकित्सा अधिकारी सीताराम बंजारे भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.
बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन कर रहे हैं और वह लोग उनके परिजन खबर देखने के बाद सावधानी जरूर बरतें. जांजगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं और यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव उस वक्त हुए हैं. जब उन्होंने कोरोना वैक्सीन का टीका भी लगवा चुके हैं. कोरोना वैक्सीन का पहला टीका उन्होंने आठ फरवरी को लगवाया था और दूसरा टीका सोमवार 8 मार्च को लगवाया था, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट पर कलेक्टर यशवंत कुमार ने दी है.
बठेना कांड: अभी भी गुत्थी अनसुलझी, हत्या या आत्महत्या के बीच झूल रहा मामला
जांजगीर जिला चिकित्सा अधिकारी ने भी कोरोना पॉजिटिव होने कि पुष्टिकोरोना पॉजिटिव होने कि पुष्टि कलेक्टर यशवंत कुमार के खुद ट्वीट करके की है. लेकिन, कलेक्टर यशवंत कुमार के साथ ही साथ जांजगीर के जिला चिकित्सा अधिकारी सीताराम बंजारे ने भी कोरोना पॉजिटिव होने कि पुष्टि कि है. सीताराम बंजारे ने बताया कि, 8 मार्च को कलेक्टर यशवंत कुमार ने दूसरा टीका लगवाया था, और कल रात को उन्हें बुखार और शरीर में दर्द महसूस हो रहा था.
उनकी जांच के लिए डॉक्टरों कि टीम गठित हुई थी और उन्हें दवाईयां दी गई थीं. साथ ही सलाह दी गई थी कि सुबह वह एक बार कोरोना कि टेस्ट करवा लें. आज सुबह कलेक्टर यशवंत कुमार का कोरोना टेस्ट (एन्टीजन टेस्ट) किया गया, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव आया. इसके बाद उन्हें कोरोना कि रोकथाम से संबंधित दवाइयां दी गई और होम आइसोलेसन पर रहने की सलाह दी गई.
कलेक्टर ने दिया जागरूकता का परिचय
वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना के कुछ लक्षण होने कि आशंका पर यशवंत कुमार ने अपना टेस्ट कराया, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद, खुद अपनी वैक्सीन लगवाते हुए फोटो और वीडिओ पोस्ट कर लोगों से अपील भी किया था कि कोरोना की वैक्सीन सुरक्षित है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है.
वैक्सीन लगने के बाद कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी
जिला चिकित्सा अधिकारी सीताराम बंजारे का कहना है कि वैक्सीन लगने के 15 दिनों बाद उसका पूरा असर शरीर पर होता है. यह जानकारी वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीन लगाने के पहले और वैक्सीन लगने के बाद भी हमारी डॉक्टर की टीम बताती है. वैक्सीन लगने के बाद भी 15 दिनों तक कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है.

