कोविड-19 युद्ध में सहभागी बन रहीं ग्रामीण महिलाएँ

कहानी सच्ची है


कोविड-19 युद्ध में सहभागी बन रहीं ग्रामीण महिलाएँ


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 13, 2020, 21:59 IST

प्रदेश के ग्रामीण अंचल में महिलाएँ भी कोविड-19 युद्ध में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। इसी तारतम्य में बुरहानपुर जिले की ग्रामीण महिलाओं ने संगठन बनाकर मॉस्क निर्माण का काम शुरू किया है। इन महिलाओं ने कम संसाधनों में आवश्यकताओं की पूर्ति करने की मिसाल कायम की है। बुरहानपुर जिले में चिंचाला ग्राम संगठन की महिलाएँ कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिये प्रतिदिन मॉस्क तैयार कर रही हैं।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला बुरहानपुर द्वारा समूह के माध्यम से ग्राम जयसिंहपुरा, सिरपुर, सिंघखेड़ाकलां, पांतोड़ा, हैदरपुर, लालबाग तथा बहादरपुर की महिलाओं द्वारा कॉटन के मॉस्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह सभी मॉस्क ग्राम स्तर पर कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नेपानगर तहसील तथा जनपद पंचायत खकनार के 35 ग्रामों में मॉस्क का वितरण किया गया है। साथ ही, विभिन्न शासकीय कार्यालयों को भी 9 हजार मॉस्क उपलब्ध कराये गये हैं।


मनोज खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here