कोविड-19 रोकने की गतिविधियों में डब्ल्यू.एच.ओ. बनेगा सहयोगी


कोविड-19 रोकने की गतिविधियों में डब्ल्यू.एच.ओ. बनेगा सहयोगी


 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 17, 2020, 21:23 IST

राज्य शासन को कोविड-19 रोकने से संबंधित गतिविधियों में विश्व स्वास्थ्य संगठन सहयोग प्रदान करेगा। आयुक्त स्वास्थ्य श्री फैज अहमद किदवई द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को डब्ल्यू.एच.ओ. के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए पत्र जारी किया गया है। कोविड-19 रोकने से संबंधित प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण नियंत्रण क्षेत्र और बफर क्षेत्र प्रबंधन, कांटेक्ट ड्रेसिंग, सामुदायिक निगरानी आदि मुद्दों पर प्रशिक्षण तथा महामारी से संबंधित जिलावार डाटा की व्यवस्था में शोधकर्ताओं की सेवाएँ उपलब्ध कराने में विश्व स्वास्थ्य संगठन सहयोग प्रदान करेगा।


संदीप कपूर

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here