क्या आप लगा सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कीमत का अंदाजा? बस सोचना 2 लाख से शुरू कीजिएगा

प्रियंका चोपड़ा के पास दुनिया के एक से बड़े एक ब्रैंड की चीजें मौजूद हैं, लेकिन हर बार यह अदाकारा अपने हाई क्लास और एक्सपेंसिव फैशन से लोगों को हैरान कर ही देती है।

Published By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्रियंका चोपड़ा न तो ड्रेस स्टाइल और न ही कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कतराती हैं। इस बार जब वह अपने पति निक के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने निकलीं तो उन्होंने ब्राइट के साथ ही सटल कलर्स का कॉम्बिनेशन चुना। यूं तो ये जाहिर सी बात है कि पीसी ने जो पहना था वह काफी महंगा ही रहा होगा, लेकिन फिर भी उनके पर्स की कीमत ने कई लोगों को हैरान कर दिया।

इस देसी गर्ल ने अपने ब्राइट ऑरेंज कलर के टर्टल नेक स्वेटर के साथ आइवरी फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थीं। इसके साथ उन्होंने अपने पैरों को वॉर्म रखने के लिए वाइट बूट्स पहने थे। वहीं उन्होंने सिर पर वुलन कैप और आंखों को फ्लैश से बचाने के लिए काला चश्मा लगाया था।

भूमि को प्रियंका जैसे गाउन पर मिले फॉलोअर्स के ये कॉमेंट्स

  • बीते दिनों ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा आउटफिट पहना था जिसके सोशल मीडिया पर काफी चर्चे रहे थे। अब भूमि पेडनेकर ने उनके आउटफिट से काफी मैच करता हुआ गाउन पहना है। अब यह भी काफी चर्चा में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की तो देखें कैसे कॉमेंट्स मिले…

  • बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था। ज्यादातर लोगों को उनका यह लुक पसंद नहीं आया था। वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और कटरीना कैफ सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने प्रियंका की तारीफ की थी।

  • अब भूमि पेडनेकर भी प्रियंका के गाउन से काफी हद तक मैच करता हुआ गाउन पहना है। उन्होंने इस गाउन में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

  • भूमि ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है, मुझे शरम आ रही है। उनकी तस्वीर पर ताहिरा कश्यप ने कॉमेंट किया है, बस करो बहुत हॉट है।

  • वहीं उनके फॉलोअर्स ने भी काफी कॉमेंट्स किए हैं। एक ने कॉमेंट किया है, भाभी जी कपड़ा पहनो। वहीं एक और फॉलोअर ने लिखा है, आप अनकम्फर्टेब लग रही हैं।

  • बता दें कि हॉलिवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने सन 2000 में ऐसा ही डीप नेक गाउन ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहना था। इस इवेंट के बाद उनकी ड्रेस काफी चर्चे में रही थी।

  • भूमि पेडनेकर हाल ही में डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए भी टॉपलेस हो चुकी हैं। उनकी यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई रही थी।

प्रियंका के हाथ में लग्जरी फैशन ब्रैंड Fendi की लोगो जैकेट थी, जो उन्होंने निक के साथ अपनी हॉर्स राइडिंग डेट के दौरान पहनी थी। तो अब आएं हैंड बैग की बात पर तो प्रियंका ने अपनी आउटफिट के साथ ब्लैक कलर के पर्स को चुना था। यह लग्जरी ब्रैंड Valentino Garavani के कलेक्शन में से लिया गया था।

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं

कटरीना कैफ के वाइट गाउन की कीमत जान मुंह खुला का खुला रह जाएगा

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपने लिए जो ब्लैक लेदर स्टड पर्स चुना था उसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 223,700 रुपये है। वैसे इतनी कीमत में आप कहां-कहां घूमकर आ सकते हैं इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। खैर एक बात तो तय है कि प्रियंका के पास इस तरह के न जाने कितने महंगे पर्स होंगे। लेकिन क्या करें हर बार इनके इतने एक्सपेंसिव चीजों की कीमत आम शख्स को तो हैरान कर ही देती है।

रैंप पर प्रियंका चोपड़ा के फैशन का जलवा, लग रही थीं सुपर स्टाइलिश

  • प्रियंका चोपड़ा मुंबई में आयोजित हुए एक फैशन शो के फिनाले का हिस्सा बनीं। इस दौरान वह रैंप पर शो-स्टॉपर के तौर पर वॉक करती दिखीं। प्रियंका का शो में जो लुक दिखा वह बेहद स्टाइलिश और गॉरजस था।

  • रैंप वॉक के दौरान प्रियंका ने स्वीटहार्ट नेक डिजाइन का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था।

  • इस गाउन में शोल्डर पर शीयर मटीरियल का यूज करते हुए स्लीव्स का लुक दिया गया था और फिर इसे वेस्ट पर स्टडिड बेल्ट की मदद से टक किया गया था।

  • यह गाउन प्रियंका के कर्वी फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा था।

  • जूलरी के लिए प्रियंका ने बस हेवी ईयररिंग्स चुने थे, जिनमें क्रिस्टल लगे थे। वहीं उनका शेप भी काफी हटकर था।

  • प्रियंका के मेकअप को नैचरल टोन रखते हुए उनकी आईज पर विंग शेप आईलाइनर लगाया गया था।

  • वहीं बालों को फ्रंट पफ ऐंड बन में स्टाइल किया गया था। इससे प्रियंका के शोल्डर्स, नेक और फेस के फीचर्स को ज्यादा हाईलाइट करने में मदद मिल रही थी।

  • वैसे सबसे बड़ी खासियत तो प्रियंका का कॉन्फिडेंस था जो हर तस्वीर में नजर आया और यही उनकी सबसे बड़ी यूएसपी भी रही। (सभी फोटोज:योगेन शाह)

Web Title priyanka chopra black purse cost will again leave you surprised(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here