क्रिकेट खेलने मार्च में रायपुर आएंगे सचिन तेंदुलकर, ब्रेट ली-ब्रायन लारा भी होंगे साथ

सचिन तेंदुलकर. (Brian Lara/Instagram)

सचिन तेंदुलकर. (Brian Lara/Instagram)

Chhattisgarh News: 2 से 21 मार्च 2021 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में क्रिकेट (Cricket) की दुनिया की मशहूर हस्तियां आने वाली हैं. 2 से 21 मार्च 2021 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में विश्व विख्यात पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), जॉन्टी रोड्स, ब्रेटली, ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन भी हिस्सा लेने आएंगे. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सहमति दी है. यह टूर्नामेंट 2 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर में आयोजित होगा. टूर्नामेंट के आयुक्त पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बीते रविवार को सीएम भूपेश बघेल से रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के रायपुर में आयोजन के सिलसिले में दूरभाष पर चर्चा कर अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी है.

इस टूर्नामेंट में इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज सहित श्रीलंका की टीम भाग लेंगी, जिसमें क्रिकेट के प्रख्यात पूर्व खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदूलकर, जॉन्टी रोड्स, ब्रेटली, ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन जैसे खिलाड़ी होंगे.  इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य भारत में सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना है.  इस आयोजन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है और सुनील गावस्कर की कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित और प्रचारित होने के साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा समर्थित है. इस टूर्नामेंट के लिए वायकॉम 18 का कलर्स सिनेप्लेक्स प्रसारण भागीदार है, जबकि वूट और जियो इस कार्यक्रम के डिजिटल भागीदार हैं.

बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन
उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ को पर्यटन एवं निवेश को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा. इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महामारी के समय में लोगों को मनोबल बढ़ाएगा. यह आयोजन रायपुर को देश के एक ऐसे शहर के रूप में स्थापित करेगा, जो सुशासन के माध्यम से महामारी को नियंत्रित करने में कामयाब रहा है. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष आईपीएल यूएई में आयोजित हुआ. इस टूर्नामेंट के आयोजन से रायपुर कोरोना महामारी के काल में क्रिकेट की मेजबानी करने वाला देश का पहला शहर होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे. उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम देश के बड़े और आधुनिक स्टेडियम में से एक है, इसकी दर्शक क्षमता 50 हजार है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here