खाद्य मंत्री श्री सिंह अनूपपुर में विकास कार्यो का करेंगे भूमि-पूजन
भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2020, 19:02 IST

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह 28 जुलाई को दोपहर में अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री सिंह अपने प्रवास के दौरान अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। श्री सिंह अनूपपुर में आवर्धन नल-जल योजना, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पीसीसी सड़क निर्माण, बस स्टैण्ड पर यात्री प्रतिक्षालय एवं चेक डेम निर्माण कार्यो सहित अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे।
खाद्य मंत्री श्री सिंह अपने छ: दिवसीय दौरे के पश्चात 2 अगस्त को शाम 5 बजे भोपाल वापिस आयेंगे।
मुकेश दुबे
Source link

