खाद्य मंत्री श्री सिंह ने वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन का किया पदभार ग्रहण


खाद्य मंत्री श्री सिंह ने वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन का किया पदभार ग्रहण


 


भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 23, 2020, 17:07 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने आज मध्यप्रदेश वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन का पदभार ग्रहण किया।

    अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के रूप में वे सर्वप्रथम किसानों को आने वाले परेशानियों को प्राथमिकता से हल करेंगे। हमारा प्रथम पयास तो यह होगा कि उनके लिए ऐसी योजनाएं बनाई जायेंगी जिससे उन्हें वेयर हाऊस से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। इसके बावजूद यदि परेशानी होती है तो प्राथमिकता से उसका निदान किया जायेगा।

    वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक एवं संचालक खाद्य श्री तरूण पिथौड़े ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं निगम की गतिविधियों से अवगत कराते हुए अधिकारियों का परिचय भी कराया। इसके पश्चात कार्पोरेशन के कर्मचारी संघ द्वारा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here