सीआरपीएफ की टीम ने बम को डिफ्यूज किया.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में नक्सल (Naxal) मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के जवान एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए.
सुकमा जिले जगरगुंडा मार्ग पर दोरनापाल गोरगुंडा के बीच पांच-पांच किलो दो आइईडी बम बरामद की गई. सीआरपीएफ 223 वाहिनी के बीडीएस टीम ने आईईडी बम को डिफ्यूज किया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क के 10 मीटर अंदर एक पेड़ के पास आईईडी प्लांट किया था. सर्चिंग पर निकले जवानों ने शक होने पर सघन जांच की, जिसके बाद आईईडी को बरामद किया गया. जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आए दिन इस तरह की साजिश रच रहे हैं.
सर्चिंग पर निकले थे जवान
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में नक्सली पहले भी आईईडी प्लांट कर चुके हैं, लेकिन इस बार उसे सड़क से 10 मीटर अंदर एक पेड़ के नीचे लगा रखा था. नक्सली सुरक्षा बलों की सर्चिंग टीम को निशाना बनाने के लिए इस तरह की साजिश रचते हैं. सीआरपीएफ 223 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सौरभ भटनागर, दीपक कुमार, दोरनापाल एसडीओपी अखिलेश कौशिक थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े आईईडी रिकवर करने के बाद उसे डिफ्यूज करने के दौरान मौजूद रहे.ये भी पढ़ें:
Lockdown में घरेलू हिंसा: कोई बहन को प्याज के लिए मारा, किसी को 60 की उम्र में पति से अलग रहना है
छत्तीसगढ़: अफसरों के इस निर्णय से फैला संक्रमण का दायरा, ग्रीन जोन बनेगा कोरोना का हॉट स्पॉट?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 4, 2020, 4:11 PM IST

