खुलेगा पर्यटकों के लिये वन विहार का गेट-2


11 जुलाई से पुन: खुलेगा पर्यटकों के लिये वन विहार का गेट-2


 


भोपाल : बुधवार, जुलाई 8, 2020, 17:52 IST

पर्यटकों के लिये वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल का सैर-सपाटा की ओर स्थित प्रवेश-द्वार क्रमांक-2 चीकू गेट 11 जुलाई से वापस खुल जायेगा। कर्मचारी श्री शिवकुमार की 26 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इस गेट को पर्यटकों के लिये बंद कर दिया गया था। प्रबंधन ने श्री शिवकुमार के साथ सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे सभी कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन करा दिया था। सभी कर्मचारियों की आज जय प्रकाश चिकित्सालय से सेम्पल रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

वन विहार प्रबंधन निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गेट क्रमांक-2 पर सेनेटाइजेशन का कार्य करवा रहा है। पर्यटक प्रवेश द्वार क्रमांक-1 की तरह चीकू गेट से भी सुबह 6.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6.30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। वन विहार में शुक्रवार को अवकाश दिवस रहता है।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here