झीरम घाटी नक्सली हत्याकांड में 29 लोग मारे गए थे. (File Photo)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच नक्सलियों (Naxali) ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
खेत में काम करने गया था ग्रामीण
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ग्राम पटेल की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि डोडके का रहने वाला कोतलू राम सलामे रविवार रात अपने घर से खेत की रखवाली के लिए निकला था. खेत में बने एक झोपड़ी में सो रहा था. देर रात कुछ नक्सली वहां पहुंचे और निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली खुद ग्रामीण के घर पहुंचे और हत्या की बात कही. फिर घबराए परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर का आरोप लगाते हुए ग्रामीण की हत्या की है.बेटे की भी हो चुकी है हत्या
बता दें कि साल 2017 में कोतलू राम के बेटे की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर का आरोप लगाते हुए युवक की हत्या की थी. अब दो साल बाद नक्सलियों ने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है.
ये भी पढ़ें:
PM नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, दी ऐसी सलाह
महासमुंद: PM नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने जलाए दिए, कोरोना से लड़ने का दिया संदेश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 11:38 AM IST


