बढ़ सकता है लॉकडाउन, पीएम नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में दिए संकेत – Corona virus all party meet pm modi lockdown extension hint state chief minister

  • बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने के दिए संकेत
  • कोरोना के कारण 14 अप्रैल तक देश है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई है. सभी की जिंदगी बचाना सरकारी की प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ के समान है. इसके लिए कड़े फैसलों की जरूरत है और हमें निरंतर सतर्क रहना चाहिए.साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा.

कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी ने आज राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स के साथ बातचीत की. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पीएम मोदी ने बीजेपी, कांग्रेस, डीएमके, एआईएडीएमके, टीआरएस, सीपीआईएम, टीएमसी, शिवसेना, एनसीपी, अकाली दल, एलजेपी, जेडीयू, एसपी, बीएसपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी के फ्लोर लीडर्स के साथ कोरोना और लॉकडाउन पर चर्चा की.

बैठक में पीएम मोदी ने क्या कहा

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इन बदलती परिस्थितियों में देश को एक साथ अपनी कार्य संस्कृति और कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हरेक के जीवन को बचाना है. कोरोना वायरस के कारण हम गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और सरकार इससे निपटने के लिए प्रतिबद्ध है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

80 फीसदी राजनीतिक पार्टियां लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें राज्यों से इसी तरह की मांग मिल रही है और वह उचित समय में हितधारकों के साथ चर्चा करके निर्णय लेंगे.

सभी राज्यों के सीएम से पीएम फिर करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उनसे सलाह लेकर लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के निर्णय पर आखिरी फैसला ले सकते हैं. ये वीडियो कॉल कॉन्फ्रेंसिंग सुबह 11 बजे 11 अप्रैल को होगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा होगी. सरकार की जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता राशि और राशन की समीक्षा होगी और लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है. पहले ही कई राज्य लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की गुजारिश प्रधानमंत्री मोदी से कर चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here