लुधियाना में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह, बोले- पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त करेंगे

लुधियाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयादशमी के अवसर पर पंजाब के लुधियाना में आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल हुए। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम के आदर्शों को याद किया।अमित शाह ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी पिछले 200 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रही है और प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन को पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों तक पहुंचा रही है।इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त करके रहेंगे। उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई के संकल्प को दोहराते हुए विजयादशमी के अवसर पर सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here