पुलिस मामले की जांच कर रही है. कॉन्सेप्ट इमेज.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की गरियाबंद पुलिस (Gariband) ने हीरा तस्करी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है.
गरियाबंद के छुरा पुलिस ने जिले में अबतक के सबसे बड़े हीरे की खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवई की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कोमाखान की ओर से एक व्यक्ति छुरा की ओर आ रहा है, जिसके पास बड़ी मात्रा में हीरा है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी से पूछताछ की जिस पर उसने अपना नाम अरविंद प्रधान बताया. इसके बाद आरोपी की तलाशी की गई.
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
गरियाबंद के एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को 221 नग हीरे आरोपी के पास से मिले, जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 10 हजार रुपए बतायी जा रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है. बता दें कि पिछले एक साल के भीतर ही गरियाबंद पुलिस द्वारा हीरा तस्करी के 5 मामलों में 6 आरोपियों से 573 नग हीरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 74 लाख 60 हजार रुपए बतायी जा रही है.

