गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य


गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर


कमेटी हॉल कांच मिल ग्वालियर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न 


भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 25, 2020, 21:16 IST

गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसे बीमार मरीज जो कमजोर आर्थिक हालातों की वजह से अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, उनके लिए निरंतर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी  की जयंती पर कमेटी हॉल कांचमिल ग्वालियर में आयोजित हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कही। यह शिविर कल्याण मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पीटल के सहयोग से लगाया गया। शिविर में एक सैकडा से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिविर में सेवायें देने आए चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य संगठनों को भी इस तरह के आयोजन करना चाहिए। समय-समय पर लगने वाले स्वास्थ्य शिविर से जरूरतमंदों को बहुत लाभ मिलता है। शिविर के माध्यम से बुजुर्गों एवं महिलाओं को कोविड-19 से संबंधित जानकारियाँ देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान दवाईयां, मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण भी हुआ।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. अभिनव शर्मा द्वारा शिविर में शामिल हुए नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड, बीपी, सुगर एवं ईसीजी की निशुल्क जांच की गई।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here