गर्मी के 60 दिन बीत गए, अब रायपुर नगर निगम को आई रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की याद, 60 days of summer passed, now Raipur Municipal Corporation remembers rain water harvesting | raipur – News in Hindi

गर्मी के 60 दिन बीत गए, अब रायपुर नगर निगम को आई रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की याद

रायपुर नगर निगम ने नए निर्देश जारी किए हैं.

1600 स्क्वायर फीट या उससे ज्यादा आकार के सभी नए पुराने मकानों में एक महीने के भीतर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाना अनिवार्य, वरना 100 स्क्वायर फीट पर 1000 रुपए की दर से वार्षिक जुर्माना लगेगा.

रायपुर. शहर के नागरिकों को जल संकट से बचाने और नए पुराने मकानों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (Rain Water Harvesting) सिस्टम लगवाने की याद नगर निगम को गर्मी बीतने के बाद आ रही है. छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह के भीतर मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर नगर निगम द्वारा अभी चेतावनी जारी की गई है. महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर (Raipur Nagar Nigam) मुख्यालय में निगम नगर निवेशक बीआर अग्रवाल, सभी जोन कमिश्नरों और पंजीकृत हाईड्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की मौजूदगी में एक अहम बैठक ही. बैठक में सभी वार्डों में बारिश के पानी को बचाने और जलसंकट दूर करके भूजल को नैचुरल तरीके से सुरक्षित रखने का कार्य  करने के निर्देश दिए हैं. पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई.

रायपुर मेयर ने पूरे निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में नए पुराने मकानों में नगर निगम द्वारा पंजीकृत हाईड्रोलॉजिस्ट के माध्यम से बारिश के पानी को बचाने घरों मेें रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगवाने महाभियान पहली प्राथमिकता बनाकर तत्काल शुरू करने को कहा गया है. साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने पर नियमानुसार जुर्माने का प्रावधान भी निगम ने कर दिया है.

जुर्माना लगाने की तैयारी में निगम

निगम के निर्देश के मुताबिक ऐसे भवन जो 150 स्क्वायर फीट से बड़े आकार की जमीन पर पहले से निर्मित है उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान नहीं किया गया है ऐसे जमीन पर 100 स्क्वायर फीट पर 1000 रुपए के मान से वार्षिक जुर्माना किए जाने की बात कही गई है. इस प्रकार का जुर्माना तब तक लगाया जाएगा, जब तक कि भवन मालिक निर्धारित मापदण्ड के अनुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित कर इसकी लिखित सूचना नगर पालिक निगम को नहीं दे देता. साथ ही किसी भी परिस्थिति में जुर्माने की राशि वापस नहीं की जाएगी.आपको बता दें कि हर साल राजधानी में जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है और गर्मियों में नगर निगम अभियान चलाकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मॉनिटरिंग भी करता है. लेकिन गर्मी बीतने के बाद पूरा अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है. इस साल भीषण गर्मी के समय में भी निगम में अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जबकि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने में कुछ ही दिन बाकी है तब महज खानापूर्ति के लिए इस तरह की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: 

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने भेजा तीसरा नोटिस, 8 जून को पेश होने कहा

Unlock 1 में लापरवाह हुआ ‘हॉटस्पॉट’ कोरबा, कहीं थूकते तो कहीं धुएं का छल्ला बनाते दिखे लोग

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 3, 2020, 2:55 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here