गाजियाबादः मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, कई झुलसे – Up ghaziabad modinagar candle factory fire many died

  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर
  • सीएम ने अफसरों से जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में स्थित मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, इस हादसे से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे.

अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसमें मोमबत्ती बनाने का काम किया जाता है. जिस दौरान आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, अभी ये साफ नहीं हो पाया है. वहीं, घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने डीएम और एसएसपी को तत्काल घायलों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जांच रिपोर्ट आज शाम तक पेश करने को कहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here