- कोरोना के संबंध में जागरुक करेगा फ्लाइंग स्क्वॉड
- मास्क न पहनने वाले लोगों का काटा जाएगा चालान
गाजियाबाद में अब कोरोना संकट के बीच मास्क न पहनने की आदत सब पर भारी पड़ने वाली है. गाजियाबाद में 18 पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग बनाए गए फ्लाइंग स्क्वॉड की नजर लोगों पर रहेगी. यह दल माइक से लोगों को कोरोना संकट के प्रति जागरुक भी करेगा, साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी करेगा, जो फेस कवर या मास्क नहीं लगाकर घरों से बाहर निकलेंगे.
जिले में बढ़ते कोविड 19 संकट के मद्देनजर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी पुलिस स्टेशनों में मौजूद अतिरिक्त दलों को फ्लाइंग स्क्वॉड में बदलने का आदेश दिया है.
ये फ्लाइंग स्क्वॉड ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो पब्लिक प्लेसेज पर बिना मास्क लगाए मौजूद रहेंगे. कार, बाइक या उन जगहों पर जहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाएंगी, वहां यह दल पहुंचकर लोगों के खिलाफ एक्शन लेगा.
कम टेस्ट की वजह से ज्यादातर राज्यों में कम आ रहे कोरोना केस
लापरवाहों पर होगा एक्शन
फ्लाइंग स्क्वॉड को हर दिन 100 से ज्यादा चालान काटने की इजाजत मिली है. उल्लंघन करने पर लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फ्लाइंग स्क्वॉड की गाड़ियों पर बड़े अक्षरों में फ्लाइंग स्क्वॉड लिखा गया है, जिससे आम लोगों को उनके बारे में जानकारी मिल सके.
कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता फैलाने वाला यह दल लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का भी निर्देश देगा. जो लोग लापरवाही करते नजर आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ है पुलिस
इस संबंध में एसएसपी गाजियाबाद ने एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा, ‘अगर आप खुद समझ गए होते तो इसकी क्या जरूरत थी. यानी गाजियाबाद पुलिस भी उन लोगों के खिलाफ है जो लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद भी लोग अपने जीवन की चिंता नहीं कर रहे हैं और लॉकडाउन तोड़ रहे हैं.’

