गुजरात के कच्छ में एक बार फिर भूकंप का झटका, कल रात से 11 बार हिली धरती – Gujatat kutch earthquake live update cm vijay rupani

गुजरात में एक बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है. कच्छ में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका मसहूस किया गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही. भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा. भूकंप के झटके के बाद लोग घर से बाहर आ गए. इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था.

आज आए भूकंप का एपीसेंटर भुज के भचाउ के पास रहा. कल रात भी आए भूकंप का भी एपीसेंटर भचाउ के पास था. बताया जा रहा है कि कल रात से लेकर अब तक 11 बार छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. लोग डरे हुए हैं. फिलहाल, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप

जम्मू-कश्मीर में हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का झटका सोमवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया है. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही. किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here