- एआई सैयद का 72 साल की उम्र में कोरोना से निधन
- गुजरात में कोरोना से अब तक 1710 लोगों की मौत
गुजरात में कोरोना से अब तक 1710 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में कुल 28 हजार मामले दर्ज हो चुके हैं. गुजरात में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी से राजनेता बने एआई सैयद का बुधवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया. सैयद को कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल भर्ती करवाया गया था. जहां हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सर्पोट पर रखा गया था.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
सैयद के रिश्तेदार का कहना है कि आठ दिन पहले उनकी पत्नी और बेटे के साथ उन्हें भी जुहापुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां जांच में तीनों को कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद सैयद की हालात खराब होने की वजह से उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
नरेंद्र मोदी ने सैयद को उतारा था चुनाव में-
गुजरात के पाटन के रहने वाले सैयद 1978 में गुजरात कैडर में बतौर आईपीएस अधिकारी शामिल हुए थे. 2008 में सैयद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से रिटायर हुए थे. इसके बाद 2010 में वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए थे.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
अहमदाबाद नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी बनाया था. खुद नरेंद्र मोदी ने सैयद को निकाय चुनाव में उतारा था. हालांकि वह चुनाव हार गए थे. इसके बाद 2011 में उन्हें वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था.

