गुप्तेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण में कमी नहीं आने देंगे: मंत्री श्री पटेल


गुप्तेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण में कमी नहीं आने देंगे: मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : रविवार, मार्च 7, 2021, 20:52 IST

किसान-कल्याण  तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा के गुप्तेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने रविवार को हरदा शहर के गुप्तेश्वर मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन किया। श्री पटेल ने कहा कि गुप्तेश्वर मंदिर हरदा शहर के वासियों की आस्था का प्रतीक है। मंदिर प्रांगण में आवागमन के लिए नए पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें वाहनों  एवं आमजन के आवागमन की सुविधाएँ अलग-अलग होगी। कार्यक्रम में हरदा शहर के वरिष्ठ एवं विशिष्ट समाजसेवी उपस्थित थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here