गुरुग्रामः सात साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से गला रेता – haryana gurugram innocent child assault murder sharp weapon murderer absconding police crime

  • निर्माणाधीन इमारत से मिली बच्चे की लाश
  • कत्ल के बाद मौके से फरार हो गया कातिल

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक सात साल के मासूम बच्चे का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई. बच्चे की खून से सनी लाश एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद हुई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कातिल की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी इमारत में काम करने वाला एक मजदूर है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्लिक करें

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 43 की है. जहां प्लाट नंबर 549 में बन रही एक इमारत से मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया है. आरोपी की पहचान मनीराम के रूप में हुई है, जो उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था. 7 साल के साहिल नामक मासूम की हत्या करने के बाद आरोपी मनीराम मौके से फरार हो गया.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक हत्या का कारण पता नहीं लग पाया है. गुरुग्राम पुलिस मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसकी तलाश जारी है. मासूम के घर वाले उसकी मौत से बेहाल हैं. वो कातिल को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here